ईसा पूर्व का मतलब क्या होता है? “ईसा पूर्व और ईस्वी” में क्या अन्तर होता
ईसा पूर्व का क्या मतलब होता हैं? या फिर ईसा पूर्व का अर्थ क्या हैं?
जब भी हम इतिहास की बात करते हैं तो किसी निश्चित समयावधि का ज़िक्र जरूर होता हैं।
उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा पूर्व हुआ था। अब मन में यह प्रश्न आता है कि यह ईसा पूर्व क्या होता है?
जब भी इस तरह की ऐतिहासिक समयावधि की बात होती है या तो इसी वर्ष या तिथि के साथ ईसा पूर्व या ईस्वी का जिक्र होता है।
ईसा पूर्व और ईस्वी दोनों ही अलग-अलग है।
उदाहरण- चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा पूर्व हुआ था। इसका मतलब यह हुआ कि ईसा मसीह के जन्म से भी 340 साल पहले चन्द्रगुप्त का जन्म हुआ था।.
ईस्वी ईसा मसीह के बाद के समय के लिए लिखा जाता हैं जबकि ईसा पूर्व ईसा मसीह के जन्म से पहले के समय के लिए लिखा जाता हैं।
Comments
Post a Comment